RRB Group D Vacancy 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी निकल कर आ चुकी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने रेलवे ग्रुप डी भर्ती के अंतर्गत 32438 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
हाल ही में भारतीय रेलवे बोर्ड रेलवे ग्रुप डी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार रेलवे ग्रुप डी के अंतर्गत 32438 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए 23 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। RRB Group D Vacancy 2025 से संबंधित विस्तृत जानकरी के लिए लेख को ध्यान से पूरा अंत तक पढ़ें।
RRB Group D Vacancy 2025: Overview
विभाग का नाम | Railway Recruitment Board (RRR) |
भर्ती का नाम | RRB Group D Vacancy 2025 |
कैटिगरी | Railway Group D (Leval-1) |
योग्यता | 10th Pass |
कुल पद | 32438 पद |
आवेदन शुरू | 22 जनवरी 2025 से |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
Official Website | www.rrbapply.gov.in |
RRB Group D Vacancy 2025: Notification
हाल ही में भारतीय रेलवे बोर्ड ने रेलवे ग्रुप डी के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जनवरी से शुरू कर दिये गये है जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर 25 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक दिया गया है।
RRB Group D Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता
विभाग द्वारा रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास मागी गई है। पहले रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आईटीआई डिप्लोमा अनिवार्य था लेकिन अब इसे खत्म कर दिया गया है। अब केवल 10वीं पास उम्मीदवार ग्रुप डी के किसी भी पद के लिए अप्लाई कर सकता है। यह उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका होगा।
RRB Group D Vacancy 2025: आयु सीमा
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। हालाँकि अधिकतम आयु सीमा में सरकार द्वारा आरक्षित वर्गों को अतिरिक्त छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आयु सीमा में छूट से संबंधित जानकरी अधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
RRB Group D Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 में नियुक्त होने के लिए उम्मीदवारों को निम्न चरणों से होकर गुजरना होगा।
- कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT-1)
- फिजिकल परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
- फाइनल मेरिट लिस्ट
- इसके बाद फाइनल चयन निश्चय होगा।
आवेदन शुल्क
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे ग्रुप डी भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखी गई है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन, ईबीसी, पीडब्ल्यूडी और सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान आप ऑनलाइन पे माध्यम से कर सकते हैं।
हालांकि सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी की ₹400 का शुल्क वापस रिफंड कर दी जाएगी जबकि अन्य आरक्षित वर्गों को पूरी फीस 250 रुपए रिफंड की जाएगी।
(How to Apply) रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
सबसे पहले आपको रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाना है यहां पर आपको अपने न्यू यूजर्स के तौर पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करना है अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन करवा रखा है तो आपको दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है।
इसके बाद आपके लॉगिन करना है फिर आपको “रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करना है। फिर आपको APPLY के बटन पर क्लिक कर देना है।इसके बाद आपके सामने रेलवे ग्रुप डी भर्ती का आवेदन पत्र प्रस्तुत होकर आ जाएगा। फिर आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक सही-सही भरे। फिर अपने आवश्यक दस्तावेज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करें।
इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सत्यापन के बाद आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर दें अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख ले। इस तरह आप रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
RRB Group D Vacancy 2025: Check
आवेदन फॉर्म शुरू:- 23 जनवरी 2025 से
आवेदन की अंतिम तिथि:- 22 फरवरी 2025तक
अधिकारिक नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन:- APPLY करें।