Maiya Samman Yojana: 56 लाख महिलाओं के चेहरे पर होंगी खुशी, मैया सम्मान योजना की ₹2500 किस्त जारी

Maiya Samman Yojana: झारखंड राज्य सरकार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है। बता दें कि 56 लाख से अधिक महिलाओं को मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली ₹25000 की आर्थिक राशि सभी उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।

अगर आप झारखंड राज्य की महिला है और मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का लाभ ले रही है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। आपको बता दे की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मैया सम्मान योजना की किस्त जारी कर दी गई है। इस लेख में हम बात करने वाले हैं कि महिलाओं के खातों में मैया सम्मान योजना की किस्त भेजी गई है और इस बार महिलाओं को कितने रुपए मिले हैं। अगर आप मैया सम्मान योजना का पैसा चेक करना चाहती हैं तो इस जानकारी को ध्यान से पूरा पढ़ें।

मैया सम्मान योजना की ₹2500 किस्त जारी

बता दे की 6 जनवरी को सोमवार के दिन आर्मी ग्राउंड खूंजा टोली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा मैया सम्मान योजना की किस्त जारी की जाएगी। गौरवतल है कि इस बार सीएम हेमंत सोरेन ने मैया सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं के खातों में 1000 रुपये की जगह ₹2500 ट्रांसफर किए हैं। निश्चित रूप से यह महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। बता दें कि झारखंड राज्य की 56 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में यह किस्त भेजी गई है।

झारखंड राज्य की महिलाओं को हर महीने मिल रही आर्थिक सहायता

  • मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना में झारखंड राज्य में रहने वाली 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच महिलाओं को योजना का लाभ मिलता है।
  • योजना की शुरुआत में हितग्राही महिलाओं को पहले ₹1000 हर महीने मिलते थे जिसे अब बढ़ाकर ₹2500 हर महिना कर दिया गया है।
  • मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का लाभ राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब महिलाओं को दिया जाता है।
  • झारखंड राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत राज्य की 56 लाख महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता मिलती है।

उपयोगी दस्तावेज

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिला के पास खुद का बैंक अकाउंट आधार कार्ड होना चाहिए। और महिला के बैंक अकाउंट के साथ आधार कार्ड लिंक और ई-केवाईसी पूर्ण होना चाहिए।

मैया सम्मान योजना का पैसा चेक कैसे करें।

मैया सम्मान योजना का पैसा चेक करने के लिए नीचे बताइए प्रक्रिया का पालन करें।

  • सबसे पहले मैया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
  • वेबसाइट के होम पेज पर मीनू के ऑप्शन में आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे जहां पर आपको चेक स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने न्यू पेज खुलेगा यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और गेट ओटीपी बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर ओटीपी प्राप्त होगा जिससे ओटीपी बॉक्स में भरें और आगे बढ़े पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने मैया सम्मान योजना का डैशबोर्ड में आपकी सारी डिटेल ओपन हो जाएगी और यहां पर आप अपना भुगतान चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Icon