m-Ration Mitra : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर ई-मित्रों के लिए खाद राशन उपलब्ध कराने हेतु खाद्य राशन योजना निकली है जिसके तहत लोगों को गेहूं चावल का राशन उपलब्ध कराया जाता है इसके लिए सभी लोगों के पास पात्रता पर्ची होना अनिवार्य है।
अगर आपको पात्रता पर्ची प्राप्त हो चुकी है तो आपको e-KYC कराना जरूरी है अन्यथा आपको राशन नहीं दिया जाएगा। जिन लोगों को पात्रता पर्ची प्राप्त हो चुकी है उनके लिए यह जानकारी बहुत जरूरी है। और जिन लोगों को अभी तक पात्रता पर्ची नहीं मिली है वह अपनी पात्रता पर्ची आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं जिसकी जानकारी लेख में नीचे बताई गई है।
सरकार ने सभी पात्रता पर्ची धारकों को e-KYC करवाने को कहा है जिसकी जानकारी हम आपको इस लेख में बताने वाले हो। बता दे की सभी पर्ची धारकों को दिसंबर महीने से राशन मिलना शुरू हो जाएगा अगर आप यह राशन सफलतापूर्वक लेना चाहते हैं तो आपको ई केवाईसी करना होगी।
मध्य प्रदेश राशन खाद्य सुरक्षा योजना
मध्य प्रदेश सरकार ने लोगों को सस्ता एवं फ्री में राशन उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा योजना निकाली है। मध्य प्रदेश सरकार ने लोगों को गेहूं शकर चावल नमक आदि खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु पात्रता पर्ची जारी की है। पात्रता पर्ची धारकों को दिसंबर महीने से यह राशन मिलना शुरू हो जाएगा।
इसके तहत श्रमिक लोगों को 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल तथा एक किलो नमक उपलब्ध कराया जाता है। ताकि श्रमिक लोगों की खाद आवश्यकता को पूरा किया जा सके। इसका लाभ दिसंबर महीने से मिलना लाभार्थियों को शुरू हो जाएगा। अगर आपको अभी तक पात्रता पर्ची नहीं मिली है तो आप अपनी पात्रता पर्ची डाउनलोड भी कर सकते हैं इसकी जानकारी नीचे बताई गई है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- संबल कार्ड या ई-श्रम कार्ड
- समग्र आईडी
- मोबाइल नंबर
- जमीन की नकल
- ई केवाईसी अनिवार्य है
राशन पात्रता पर्ची डाउनलोड कैसे करें
अगर आपने अपने ग्राम पंचायत में पहले बात का पर्ची के लिए कागजात जमा किए हैं और आपको अभी तक पात्रता पर्ची प्राप्त नहीं हुई है तो आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल rationmitra.nic.in पर जाना है।
- पोर्टल के होम पेज पर आपको “2.पात्रता पर्ची डाउनलोड करें (वर्तमान माह मे जारी)” का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने न्यू पेज ओपन होगा जिसमें अपनी परिवार, सदस्य आईडी, आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- फिर कैप्चा कोड दर्ज करें और “परिवार की पात्रता संबंधी पर्ची की जानकारी” वाले बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपकी पात्रता पर्ची प्रस्तुत होकर आ जाएगी जिसे आप डाउनलोड वाले ऑप्शन से डाउनलोड भी कर सकते हैं
इसके बाद अगर राशन का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको ई केवाईसी करवाना जरूरी है। आपकी केवाईसी मोबाइल से अथवा कंप्यूटर की दुकान से करवा सकते हैं।
पात्रता पर्ची e-KYC कैसे करें।
अगर आपको पात्रता पर्ची प्राप्त हो चुकी है तो आपको ई केवाईसी करवाना जरूरी है अन्यथा आपको राशन नहीं दिया जाएगा। पात्रता पर्ची e-KYC करने के लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करें।
- सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल https://samagra.gov.in पर जाना है।
- समग्र पोर्टल के होम पेज पर “e-KYC करें” का ऑप्शन नजर आएगा जिस पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने न्यू पेज ओपन होगा जहां सदस्य की समग्र आईडी दर्ज करें
- फिर कैप्चा कोड दर्ज करके खोज के बटन पर क्लिक कर दें
- अब आपकी मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा जिसे भरें।
- फिर अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
- इस तरह आपसे पूछी गई सामान्य जानकारी भरे।
- इस तरह आप आसानी से ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं
ध्यान रहे कि आपकी पात्रता पर्ची में जितने सदस्यों का नाम होगा उतने सदस्यों की e-KYC होना जरूरी है।