Lakhpati Didi Yojana: नए साल में महिलाओं की लॉटरी, लखपति दीदी योजना से महिलाएं बन रही लखपति दीदी, आप भी उठा सकती है योजना का लाभ

Lakhpati Didi Yojana: भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए ऐसी कई योजनाएं शुरू की गई है जिनके तहत उन्हें हर महीने सहायता राशि प्रदान की जा रही है किंतु उन योजनाओं के तहत मिलने वाली लाभ राशि से महिलाएं की केवल अपना भरण पोषण ही कर पाती है। अतः सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वरोजगार उपलब्ध करने हेतु लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है।

लखपति दीदी योजना से महिलाओं को हर महीने 1000 या 1500 रुपए की सहायता राशि नहीं दी जाती है बल्कि उन्हें स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जोड़कर स्वरोजगार के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता है। लखपति दीदी योजना के तहत केंद्र सरकार महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख तक का लोन उपलब्ध कराती है। अगर आप भी लखपति दीदी योजना का लाभ उठाना चाहती है तो इस लेख को ध्यान से पूरा पढ़ें।

क्या है, लखपति दीदी योजना उद्देश्य

लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार की एक अहम पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत, महिलाओं को बिना ब्याज के 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकें।

अतः 5-10 महिलाओं का ग्रुप स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाओं से बिजनेस का आईडिया शेयर कर सकती हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं आपको बिजनेस के बारे में प्रशिक्षित करेगी। और आपका आईडिया सक्सेस होने पर आपको खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आपकी आवश्यकता के अनुसार लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता मापदंड

  • आवेदक महिला भारत की मूल स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का किसी पंजीकृत स्वयं सहायता समूह (SHG) की सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है।
  • आवेदक महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला की स्वयं की मासिक आय 15 हजार से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।

अवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • बैंक की पासबुक
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि दस्तावेज

कैसे करें अप्लाई

अगर आप स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं तो आप भी लखपति दीदी स्कीम का लाभ उठा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह कार्यालय जाना होगा। यहां आपको अपने जरूरी डॉक्यूमेंटस के साथ जाकर अपना बिजनेस फॉर्म जमा करना होगा। इसके बाद आपकी प्लान रिव्यू करने के बाद अगर आपका इंडिया सही है तो आपको अप्रूव किया जाएगा। फिर आपको आवश्यकता के अनुसार लोन मिल जाएगा। जिससे आप अपना बिजसनेस शुरू कर सकें।

Leave a Comment

WhatsApp Icon