Ladli Behna Yojana 20th Intallment declared: नमस्कार लाडली बहनों! आज का दिन लाली बहनों के लिए बहुत ही स्पेशल है। आज मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रविवार 12 जनवरी को लाडली बहन योजना की 20वीं किस्त जारी करती है।
हाल ही में 12 जनवरी रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहन योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है जिसका महिलाओं को बेसब्री से इंतजार था। आपको बता दे की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाली बहन योजना की 20वीं किस्त के तहत मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में 1250 रुपए हस्तांतरित किए। अगर आप भी लाडली बहन योजना के लाभार्थी महिला है और लाडली बहन योजना की 20वीं किस्त का पैसा चेक करना चाहती है तो इस जानकारी को ध्यान से पूरा पढ़ें।
1 करोड़ 27 लाख बहनों के खातों में 20वीं किस्त जारी
आज का दिन युवा योग शक्ति मिशन को समर्पित है। आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले की तहसील कालापीपल में आयोजित लाडली बहन सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने लाभार्थी लाडली बहनों की 20वीं किस्त जारी की।
दरअसल लाडली बहन योजना की किस्त हर महीने की 10 तारीख को जारी की जाती है किंतु इस स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को जारी की गई है। इसी कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि अब से मध्यप्रदेश में 12 जनवरी को युवा शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
लाडली बहनों को 1553 करोड की राशि का अंतरण
आपको बता दे की मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रविवार 12 जनवरी को शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील से लाडली बहन योजना की राशि ट्रांसफर की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खातों में 1553 करोड रुपए की राशि का अंतरण किया।
किंतु लाडली बहना योजना की 19वीं किस्त में प्रदेश की 1.28 करोड़ महिलाओं के खातों में 1572 करोड रुपए की राशि का अंतरण किया गया था। जिसमें से इस बार 1 लाख 63 हजार महिलाओं को लाडली बहन योजना से बाहर कर दिया गया है जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई है।
किन महिलाओं को नहीं मिला पैसा
- जिनकी उम्र जनवरी 2025 में 60 वर्ष से अधिक हो गई है
- जिनकी जनवरी 2025 के पहले मृत्यु हो गई है
- जो महिलाएं जनवरी 2025 के पहले सरकारी नौकर हो गई है।
- जो जनवरी 2025 के पहले संवैधानिक अध्यक्ष या नेता के पद पर पदस्थ हो गई हैं।
- जिन महिलाओं ने स्व-इच्छा से लाडली बहना योजना के लाभ का परित्याग कर दिया है।
लाडली बहन योजना 20वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें
अगर आप लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिलाएं हैं तो आपको लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी गई है आप सभी महिलाएं अपने बैंक खाता में जाकर बैंक स्टेटमेंट या पासबुक एंट्री कराके यह राशि चेक कर सकती हैं। और जो महिलाएं फोन-पे चलती हैं वह फोन-पे से अपना पैसा चेक कर सकती हैं।
आधिकारिक वेबसाइट से चेक करें
जो महिलाएं फोन-पे नहीं चलती वे भी घर बैठे फोन से अपना पैसा चेक करना चाहती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको लाडली बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है वहां होम पेज पर ही आपको आवेदन की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने न्यू पेज ओपन होगा जिसमें लाडली बहना योजना का आवेदन क्रमांक भरें। फिर आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा जिसे भरें और दिया गया कैप्चा कोड भरे और सबमिट कर दें। अब आपके सामने लाडली बहन योजना का स्टेटस खुलकर आ जाएगा जिसमें आप भुगतान की स्थिति में जाकर अपना लाडली बहन योजना का पैसा चेक कर सकते हैं।