Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मार्च 2023 में शुरू की गई लाडली बहन योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को अब तक 18 किस्त सफलता पूर्वक प्राप्त हो चुकी है अब उन्हें योजना की 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।
महिलाओं की जानकारी के लिए बता दें की योजना की 18वीं किस्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 9 नवंबर को ट्रांसफर कर दी गई है। 18वीं किस्त में लाभार्थी महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक से ₹1250 ट्रांसफर किए गए। अब योजना की अगली किस्त दिसंबर माह में ट्रांसफर की जाएगी आइए जानते हैं यह राशि किस दिन जारी होगी। और 18 में किस्त में महिलाओं को कितने पैसे मिलेंगे।
लाडली बहनें बन रही आत्मनिर्भर
वर्तमान में मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना 1.29 करोड़ महिलाएं पंजीकृत है जिन्हें योजना के तहत हर महीने ₹1250 का भुगतान राशि प्राप्त हो रही है यह पैसा सीधे लाभार्थी महिलाओं की खातों में हर महीने ट्रांसफर किया जाता है ताकि इसका लाभ सीधे लाभार्थी महिलाओं को मिल सके।
प्रदेश की आर्थिक रूप से गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए यह योजना शुरू की गई है। जिन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है उनके जीवन स्तर में काफी सुधार आया है। वे योजना के तहत मिलने वाली हर महीने की राशि से अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के खर्चे और अपने स्वास्थ्य संबंधी खर्चे स्वयं पूरा करती हैं।
लाडली बहनों के लिए खुशखबरी
लाडली बहन योजना का लाभ ले रही महिलाओं को हर महीने की 1 तारीख से 10 तारीख के बीच योजना की किस्त का इंतजार रहता है। लाडली बहन योजना की 18वीं किस्त नवंबर महीने में 9 तारीख को ट्रांसफर की गई थी। अब योजना की लाभार्थी महिलाओं को दिसंबर महीने में योजना की 19वीं किस्त मिलेगी। जिसका महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
महिलाओं की जानकारी के लिए बता दें की लाडली बहन योजना की 19वीं किस्त 10 दिसंबर को ट्रांसफर की जा सकती है किंतु इस दिन अगर कोई छुट्टी या त्यौहार होता है तो यह राशि 9 तारीख को भी ट्रांसफर की जा सकती है।
लाडली बहनों को ₹1500 कब मिलेंगे
जिन महिलाओं को लाडली बहन योजना का लाभ मिल रहा है उन सभी महिलाओं का एक ही सवाल है कि उन्हें ₹1500 कब मिलेंगे। तो हम उन महिलाओं को बता दें कि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि लाडली बहन योजना की 19वीं किस्त में भी लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
हालांकि आने वाली समय में लाभार्थी महिलाओं को जरूर ₹1500 की लाभार्थी राशि भी ट्रांसफर की जाएगी किंतु अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जब भी इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान होता है या कोई जानकारी आती है तो हम सबसे पहले आपको बताएंगे इसके लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
निष्कर्ष-
लाडली बहन योजना के अंतर्गत मिलने वाली हर महीने 1250 रुपए की राशि से कई महिलाओं ने अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू कर लिया है। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि से लाखों महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आया है। महिला सशक्तिकरण मिशन में सरकार का लादली बहन योजना की शुरुआत करके अहम पहल शुरू की है।