लाडली बहनों के लिए संकट, इन महिलाओं के कट सकते हैं नाम योजना की लाभार्थी सूची से, जाने इसकी वजह

Ladli Behna Yojana 2025: मध्य प्रदेश की जिन महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिल रहा है उनके लिए बड़ी अपडेट निकल कर आ रही है। बता दें कि लाडली बहना योजना का लाभ ले रही लाखों महिलाओं के लिए संकट आ सकता है। जाने क्या है इसकी वजह।

दरअसल साल 2023 से लाडली बहन योजना की शुरुआत से कई महिलाओं के नाम योजना से बाहर हो गए हैं। लाडली बहन योजना से महिलाओं के नाम बाहर होने का सिलसिला अभी भी जारी है। हालांकि जिन महिलाओं को अचानक से योजना का लाभ मिलना बंद हो चुका है वे सीएम हेल्पलाइन नंबर पर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

इन महिलाओं के कट सकते हैं योजना से नाम

साल 2023 से अब तक कई महिलाएं लाडली बहन योजना से बाहर हो गई है रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दे कि अब तक 9000 लाडली बहने बाहर हो चुकी है जो महिलाएं योजना से बाहर हुई हैं, उनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर हो गई है। लाडली बहना योजना के नियम अनुसार लाडली बहन योजना के लिए 21 से 60 वर्ष की उम्र की महिलाएं योजना में पात्र होगी और 60 वर्ष पूर्ण हो चुकी महिलाएं वृद्धा पेंशन योजना का लाभ ले सकती हैं। अतः उन्हें लाडली बहन योजना के लाभ से बाहर कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक लाडली बहन योजना की शुरुआत जुलाई 2023 से दिसंबर 2023 तक अधिकतर महिलाओं को योजना का लाभ मिला, लेकिन जनवरी से मई के बीच काफी महिलाएं योजना से बाहर हो गई। वहीं जनवरी 2024 में बड़ी संख्या में महिलाएं योजना से बाहर हुईं। क्योंकि उनकी उम्र 60 साल से ऊपर हो गई थी। इसी सिलसिले में अब जनवरी 2025 में भी बड़ी संख्या में महिलाएं योजना से बाहर हो सकती हैं, जनकी अब उम्र जनवरी 2025 में 60 वर्ष से अधिक हो गई है।

आधार कार्ड की वजह से भी कई महिलाएं हुई योजना से बाहर

योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक और जन्मतिथि का होना जरूरी है। इसके लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए गए थे। लेकिन जब ऑपरेटर में महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन किया तो उन्होंने सभी महिलाओं के जन्म तिथि 1 जनवरी लिख दी।

एक जनवरी की तारीख लिखे जाने की वजह से जनवरी 2024 में 2917 महिलाएं 60 साल से अधिक उम्र की हो गई। और वे योजना से बाहर हो गई। इसी सिलसिला में जनवरी 2025 में भी बड़ी संख्या में बाहर हो सकती हैं। इसके चलते आधार में जन्म तिथि में सुधार के लिए महिलाएं आवेदन कर रही हैं। क्योंकि 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलता है, जिसके चलते ऐसी लाड़ली बहना योजना से बाहर हो जाती है।

लाडली बहना योजना लाभार्थी महिलाएं

लाडली बहन योजना के नियम अनुसार मध्य प्रदेश की मूल निवासी विवाहित महिलाएं जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच है वे लाडली बहना योजना के लिए लाभार्थी महिला होगी। इसमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित हैं।

किंतु महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए। महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकर या नेता नहीं होना चाहिए। महिला के परिवार में किसी भी सदस्य के नाम पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए। महिला के परिवार में किसी भी सदस्य के नाम पांच एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होना चाहिए। पात्र संबंधी और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त कब मिलेगी

बता दें कि लाडली बहन योजना की शुरुआत मार्च 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। लाडली बहना योजना की पहली किस्त 10 जुलाई 2023 में जारी की गई थी। शुरुआत में इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को ₹1000 मिलते थे। जैसे अब वर्तमान में 1250 रुपए कर दिया गया है। लाडली बहन योजना की अब तक 19 किस्तें सफलतापूर्वक लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जा चुकी हैं।

बता दे की लाडली बहना योजना की 19वीं किस्त 11 दिसंबर 2024 को ट्रांसफर की गई थी और अब लाभार्थी महिलाओं को जल्द ही 20वीं किस्त मिलने वाली है। लाडली बहन योजना के नियम अनुसार लाडली बहन योजना की 20वीं किस्त 1 जनवरी से 10 जनवरी के बीच जारी कर दी जाएगी। हालांकि अभी 20वीं किस्त जारी होने की आधिकारिक तिथि का ऐलान नहीं किया गया है। अतः महिलाओं को 10 जनवरी तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Leave a Comment

WhatsApp Icon