Republic Day 2025: सीएम मोहन 76वें गणतंत्र दिवस पर इंदौर में फहराएंगे तिरंगा, अन्य मंत्री इन जिलों में करेंगे ध्वजारोहण

Republic Day 2025: सीएम मोहन आजादी के 76वें गणतंत्र दिवस पर इंदौर में तिरंगा फहराएंगे। वही प्रदेश राज्यपाल मंगूभाई छगन भाई पटेल भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। जबकि अन्य वरिष्ठ मंत्री प्रदेश के अन्य जिलों में तिरंगा फहराएंगे जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है।

जैसा कि आपको पता है इस वर्ष आजादी का 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन भारत वासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज 26 जनवरी को देश के राष्ट्रपति, राष्ट्रपति भवन में ध्वज फहराते हैं। इस दिन झंडा फहराने के लिए राष्ट्रीय ध्वज को ऊपर की तरफ बांधा जाता है और रस्सी खींचकर झंडा फहराया जाता है।

वहीं, स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोण करते हैं। 15 अगस्त पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को ऊपर की तरफ खींचा जाता है और फिर फहराया जाता है।

सीएम मोहन 76वें गणतंत्र दिवस पर इंदौर में फहराएंगे तिरंगा

आज का दिन 26 जनवरी भारत वासियों के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व के गणतंत्र दिवस रूप में मनाया जाता है। आज 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू कर्तव्य पथ पर आयोजित राजकीय समारोह में भाग लेंगी। और आज देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू राष्ट्रपति भवन में ध्वजा फहराएंगी।

आज गणतंत्र दिवस की मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर में तिरंगा फहराएंगे आएंगे। वही प्रदेश राज्यपाल मंगूभाई छगन भाई पटेल भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। जबकि राज्य के अन्य जिलों में मंत्रीयों एवं कलेक्टरों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

मध्य प्रदेश के मंत्री राज्य के इन हिस्सों में फहराएंगे तिरंगा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में परेड की सलामी लेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर में ध्वजारोहण करेंगे एवं डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रीवा में ध्वजारोहण करेंगे।

वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार और राकेश सिंह छिंदवाड़ा में तिरंगा फहराएंगे। और कैलाश सिंह सागर में ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा, राज्य के अन्य मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Comment

WhatsApp Icon