Farmer Id MP Online Apply: अगर आप मध्य प्रदेश राज्य के किसान है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है। मध्य प्रदेश के सभी किसानों के लिए अब फार्मर आईडी अनिवार्य हो गई है। जैसे हमें आधार कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है वैसे ही अब मध्य प्रदेश के सभी किसानों को फार्मर आईडी की जरूरत पड़ेगी।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने और बिना किसी दिक्कत परेशानी के सफलतापूर्वक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए Farmer ID अनिवार्य करती है।
Kisan Farmer Id क्यों है जरूरी
किसान Farmer Id मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अब एक महत्वपूर्ण दस्तावेज हो गया है। जिस तरह हमें आधार कार्ड, पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है वैसे ही आप सभी किसानों को फार्मर आईडी की जरूरत पड़ेगी। Farmer Id एक सरकारी दस्तावेज है जो किसानों को पहचान प्रदर्शित करता है।
किसान Farmer Id किसानों की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करता है, जैसे कि कृषि ऋण, बीज, उर्वरक, और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ। किसान आईडी कार्ड बनाने के लिए किसानों को अपने व्यक्तिगत और कृषि संबंधित जानकारी प्रदान करनी होती है। इससे सरकार को किसानों की पहचान और उनकी जरूरतों को समझने में मदद मिलती है। इसके लिए सरकार Farmer ID (किसान कार्ड) की शुरुआत की है।
Farmer Id के लाभ
- सरकार को लाभार्थी किसानों की पहचान करने में सरलता।
- Farmer Id किसान की संपूर्ण पहचान प्रदर्शित करता है।
- किसानों को सरकार की विभिन्न हितग्राही योजनाओं का लाभ उठाने में मदद।
- किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना।
- योग्य लाभार्थी किसानों तक सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाना।
- किसानों की कृषि संबंधी एवं व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करना।
Farmer Id में मौजूद किसान की जानकारी
- किसान की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम पता और किसान की फोटो इत्यादि
- विशिष्ट किसान आईडी नंबर भूमि का विवरण (खसरा नंबर, क्षेत्रफल आदि)
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- और आधार कार्ड नंबर इत्यादि।
Farmer Id बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
किसान निम्न दस्तावेजो के आधार पर अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं।
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- समग्र आईडी
- खसरा/ खतौनी की प्रतिलिपि आदि।
Farmer ID Online Registration कैसे करें?
अगर आप पीएम किसान सम्मन निधि योजना का लाभ चाहते हैं तो आपको फार्मर आईडी अनिवार्य होगी। फार्मर आईडी बनाने के लिए नीचे बताइए प्रक्रिया का पालन करें।
- सबसे पहले Farmer ID बनाने के लिए आपको एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद Create New user Account पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा जिसे वेरीफाई करें।
- इसके बाद आपको फिर से से जोड़ने के लिए एक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- फिर Create My Account के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको लॉगिंन करने के लिए एक पासवर्ड प्राप्त होगा, उसे कंफर्म करना है।
- इसके बाद आपको Create My Account पर क्लिक करना है।
- इस तरह आप अपनी सामान्य रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं इसके बाद लॉगिंन प्रोसेस नीचे बताई गई है।
Farmer ID Login Proces
जब आप अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं इसके बाद लोगों प्रक्रिया के लिए नीचे बताई गई चरणों का पालन करें।
- अब सबसे पहले Farmer ID Login के होम पेज पर जाएं।
- अब आपके लॉगिन करना होगा जिसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना है। फिर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके Log In के बटन पर क्लिक दें।
- इसके बाद आप डैशबोर्ड पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे। यहां आप अपने आधार कार्ड से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।
- अब आपको फार्मर आईडी बनाने के लिए Register as Farmer पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपनी ईमेल आईडी दर्ज करके ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई करना है।
- अब यहां आपका आधार कार्ड का नाम दिखाई देगा अगर हिंदी में आपका नाम गलत लिखा है तो आप उसे सुधार सकते हैं।
- इसके बाद आपको अपनी कैटेगरी सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद आपको (मैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की मार्गदर्शिका अनुसार योजना हेतु पात्रता रखता हूं एवं आवेदन करना चाहता हूं।) के ऑप्शन में Yes सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद आपको Farmer Type वाले सेक्शन में Own सेलेक्ट करना है एवं Agriculture पर चेक मार्क करना है।
- इसके बाद आपको कंसेंट देकर सेव पर क्लिक करना है। इसके बाद अगर कुछ अन्य जानकारी मांगी जाती है तो आपको दर्ज करना है।
- इसके बाद आपका किसान कार्ड (Farmer ID) बनकर तैयार हो जाएगी।