Ladli Behna Yojana: मकर संक्रांति के मौके पर लाडली बहनों को मिला तोहफ़ा, बहनों की 20वीं किस्त जारी

Ladli Behna Yojana 20th Intallment declared: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संक्रांति के मौके पर लाडली बहनों को 20वीं किस्त जारी कर दी है। ताकि महिलाएं मकर संक्रांति के त्यौहार को बड़े धूमधाम से बना सके। मकर संक्रांति के मौके पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जनवरी की 20वीं किस्त जारी कर दी है अगर मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिला है तो आपके खातों में भी यह राशि डल चुकी है।

मकर संक्रांति के मौके पर लाडली बहनों को मिला तोहफ़ा

दरअसल लाडली बहना योजना की मासिक किस्त हर महीने की 10 तारीख को जारी कर दी जाती है किंतु इस बार मकर संक्रांति के मौके पर लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त 12 जनवरी ट्रांसफर की गई है। मकर संक्रांति के मौके पर महिलाओं को 20वीं किस्त के तहत 1250 रुपए हस्तांतरित किए गए ताकि महिलाएं मकर संक्रांति के त्योहार पर त्यौहार की जरूरी सामान, मिठाई, साड़ी-कपड़े इत्यादि चीज खरीद सके।

आपको बता दे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार 12 जनवरी को मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील से लाडली बहन योजना की 20वीं किस्त ट्रांसफर की। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रत्येक महिला के खातों में 1250 रुपए के मान से 1553.49 करोड रुपए की राशि का अंतरण किया।

1 लाख 63 हजार महिलाएं हुई योजना से बाहर

दरअसल आपको बता दे कि लाड़ली बहना योजना की 19वीं किस्त मध्य प्रदेश 1.28 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजी गई थी। किंतु 20वीं किस्त 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजी गई है। जिसमें से इस बार 1 लाख 63 हजार महिलाओं को लाड़ली बहना योजना से बाहर कर दिया गया है जिनकी उम्र 60 वर्ष अधिक हो गई है।

लाडली बहन योजना के नियम अनुसार 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को लाडली बहन योजना का लाभ दिया जाता है अतः जो महिलाएं जनवरी 2025 में 60 वर्ष से अधिक उम्र की हो गई है उन्हें लाडली बहना योजना से बाहर कर दिया गया है। अब ऐसी महिलाओं को लाड़ली बहना योजना से हटाकर वृद्धा पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा जिसके तहत उन्हें हर महीने ₹600 की सहायता राशि मिलेगी।

लाड़ली बहन योजना ताजा अपडेट

महिला सशक्तिकरण मिशन के उद्देश्य महिलाओं को स्वपोषण, सशक्त, स्वतंत्र एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहन योजना की शुरुआत की गई है। वर्तमान में लाडली बहन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के खातों में 20 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी है। लाडली बहन योजना की 20वीं किस्त 12 जनवरी को ट्रांसफर की गई थी।

वर्तमान में लाडली बहन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपए दिए जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लाडली बहना योजना तहत अब तक 20 किस्तों में 30 हजार करोड़ से अधिक रुपए की सहायता राशि दी जा चुकी है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार का यह अहम कदम है। लाडली बहन योजना से न केवल महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आया है बल्कि उनके पूरे परिवार में भी सुधार देखा गया है। अतः लाडली बहन योजना महिलाओं के लिए वरदान है।

मकर

Leave a Comment

WhatsApp Icon