Delhi News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा शुरू की गई महिला सम्मान योजना पर बड़ा बवाल मचा है। अरविंद केजरीवाल द्वारा महिलाओं को ₹2100 की सहायता राशि वाली योजना अब विवादों से गिरी हुई है।
दरअसल दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई महिला सम्मान योजना जिसके तहत महिलाओं को ₹2100 देने ऐलान किया गया है। अब इस पर विवाद विवाद छिढ़ गया है। दरअसल दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) ने इस मामले की जांच के लिए मुख्य सचिव, डिवीजनल कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को चिट्ठियां लिखकर आदेश दिए हैं।
महिला सम्मान योजना पर बवाल
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (APP) सरकार द्वारा दिल्ली में शुरू की गई महिला सम्मान योजना जिसके तहत दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपए को कहा गया है। किंतु हाल ही में यह योजना विवादों में घिर गई है। इस योजना की शुरुआत से पहले ही उप राज्यपाल ने इस योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठ किए है।
दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) ने इस मामले में मुख्य सचिव, डिवीजनल कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को चिट्ठियां लिखकर जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि यह जानना जरूरी है कि गैर सरकारी लोग किस प्रकार लोगों का निजी डेटा इकट्ठा कर रहे हैं। इस पर पारदर्शिता के साथ जांच की जाए।
BJP का आरोप
दरअसल आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार महिला सम्मान योजना से बौखला गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार और उनके नेता इस योजना को रोकने की जोरों शोर से कोशिश कर रहे है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उन्होंने कहा कि योजना में अड़ंगा डालने का यह आदेश LG ऑफिस से नहीं, बल्कि केंद्र सरकार से आया है।
एलजी सचिवालय ने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें जो लाभ देने के बहाने डेटा की गोपनीयता का उल्लंघन कर रहे हैं। यह कदम योजना की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। किंतु दिल्ली की महिलाओं ₹2100 मिलने से बीजेपी नहीं रोक सकती।
महिला सम्मान योजना
AAP पार्टी का दावा किया है कि दिल्ली में महिला सम्मान योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सहारा मिल रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महिला सम्मान योजना से दिल्ली की महिलाओं को खूब सम्मान मिल रहा है। योजना के तहत महिलाओं को ₹2100 मिलने से अब उन्हें किसी के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 22 लाख से ज्यादा महिलाओं ने योजना में पंजीयन किया है। दिल्ली की महिलाओं के सम्मान के लिए यह योजना लोकप्रिय हैं।